साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
बानसूर | ग्रामपंचायत खेड़ा की बैठक सोमवार को सरपंच शेरसिंह सैनी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन में आयोजित हुई। बैठक में सरपंच ने स्वच्छ भारत अभियान से कार्रवाई शुरू की। इसमें सरपंच, ग्राम सेवक वार्ड पंचों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम की गलिया नालियाें की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान में जुड़ने का लोगों से आह्वान किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच शेरसिंह सैनी वार्ड पंचों का ग्रामीणों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच शेरसिंह सैनी, ग्राम सेवक जगदीश प्रसाद यादव, सोनू सिंह शेखावत, उपसरपंच बनारसी देवी, पंच गीता देवी, अमरसिंह, मोहन सिंह, हरफूल सहित ग्रामीण मौजूद थे।
सकट: ग्रामपंचायत नाथवाड़ा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच फतेहराम मीना की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। ग्राम पंचायत सचिव धपानीराम मीना ने बताया कि इस अवसर पर सरपंच द्वारा सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।