पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवेशित 6 छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाया

प्रवेशित 6 छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर | युवाजागृति संस्थान कार्यालय पर महिला एवं बाल विभाग राजस्थान सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीम निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स में आरएस सीआईटी महिला पाठ्यक्रम के लिए प्रवेशित 6 छात्राओं का प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव गोकुल सैनी ने सभी छात्राओं को बुक वितरित की एवं तीन माह के आरएस सीआईटी महिला पाठ्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था सचिव गोकुल सैनी, हजारी लाल सैनी, हरीश, अनुराधा यादव, राकेश, भीम सिंह एवं चयनित छात्राएं उपस्थित थी।