लापरवाही की तो होगी कार्रवाई
बानसूर | नरेगा,सांख्यिकी, वाटर शेड पंचायत समिति स्टाफ की बैठक बुधवार को विकास अधिकारी विजेंद्र यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुई। विकास अधिकारी ने समस्त योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति 28 फरवरी तक किए जाने के निर्देश दिए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।