पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की सेहत से जुड़ी दी जानकारी

बच्चों की सेहत से जुड़ी दी जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर | बालविकास परियोजना की ओर से संचालित ग्राम फतेहपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर कलस्टर स्तरीय स्नेह शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच हंसा चौधरी थी। कार्यक्रम में एएनएम सरोज देवी ने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने स्वास्थ्य जांच के बारे में बताया। कार्यक्रम में बच्चों को बथुए की भुजिया, पालक का सूप, चने का साग, दाल पिलाई गई। पलक, तनु, रेखा, मीरा देवी विमला देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मंजू देवी, सुरेश शर्मा, दीपा चौधरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, सहयोगिनी सहित बच्चे 150 लोगों ने भाग लिया।