विधायकों ने क्षेत्रीय मांगों को उठाया
विधायकों ने क्षेत्रीय मांगों को उठाया
कईविधायकों ने क्षेत्र से जुड़ी मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। विधायक शकुंतला ने बानसूर में राजकीय महाविद्यालय, नगर पालिका का दर्जा, नारायणपुर को तहसील दर्जा दिलाने आदि की मांगों को बजट घोषणा में शामिल कराने की बात कही। बहरोड़ विधायक ने बहरोड़ कस्बे से बाईपास बनाने या फिर नो एंट्री हटवाने आदि की मांगे रखी। दूसरे विधायकों ने भी जिले में कृषि महाविद्यालय सहित विधानसभा मुख्यालयों पर राजकीय कॉलेज खुलवाने, बिजली, पानी, सड़क आदि की मांगें उठाई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव उद्योग एवं एम.डी. रीको वीनू गुप्ता, जिला कलेक्टर, एसपी, मुंडावर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक को छोड़कर सभी भाजपा विधायक मौजूद थे।