कल्याण के लिए करें भगवान का स्मरण
बानसूर | राजयोगिनीब्रह्मकुमारी दीदी सुषमा ने कहा मनुष्य को भगवान शिव का गुणगान करना चाहिए। दीदी बुधवार को नारायणपुर रोड स्थित राजयोग साधना केन्द्र पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव एवं 79वी जयंती समारोह पर उपस्थित लोगों को प्रवचन दे रही थी। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को भगवान का स्मरण करना चाहिए। इससे पूर्व में सरपंच मोती लाल मीणा, पूर्व उपप्रधान बालकृष्ण पुरोहित, पूर्व सरपंच रतिराम गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पंसारी ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।