अपहृत युवतियों को पुलिस ने किया दस्तयाब
बानसूर. क्षेत्रके ग्राम महनपुर से अपहृत हुई युवती को थाना पुलिस ने दस्तयाब किया है। पुलिस ने बताया विगत दिनो युवती के पिता ताराचंद ने युवती के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने अपहृत युवती शालू पुत्री ताराचंद धोबी निवासी महनपुर को नई दिल्ली के अलीपुर से दस्तयाब किया है। इधर क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुरा से दो दिन पूर्व अपहृत हुई युवती को पुलिस ने दस्तयाब किया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध मे युवती के पिता शिशपाल ने युवती के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने बताया शालू पुत्री शिशपाल नाई निवासी ज्ञानपुरा को बानसूर से दस्तयाब किया है।