पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
बानसूर|राजस्थान राज्यभारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भर्तृहरि धाम में सोमवार को संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अलवर सीओ प्रमोद शर्मा थे। शिविर में 206 स्काउट 17 गाइड ने भाग लिया। शिविर में 13 स्काउट 2 गाइड ने स्काउट को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर स्काउट गाइड ने भर्तृहरि धाम के आसपास की साफ सफाई की। मंच का संचालन बाबूलाल यादव ने किया। इस अवसर पर गिरिराज प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश दुआ सहित स्काउट गाइड उपस्थित थे।