नागरिक अभिनंदन समारोह 17 को
बानसूर | कस्बेके सैनिक विश्राम गृह रामनगर पर 17 सितंबर को सुबह 10 बजे नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक लीग संघ अध्यक्ष सुवालाल यादव ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाग लेंगे। इस मौके पर विधायक शकुंतला रावत सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।