खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास
मांढ़ण| ग्रामभीमसिंहपुरा में सोमवार से उच्च प्राथमिक विद्यालयी अंडर 14 वर्ष छात्र / छात्रा वर्ग की 59 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डाॅ . जसवंत यादव ने कहा कि खेल हमारे जीवन के उत्थान में बड़ी महत्ती भूमिका रखते है। खेलने से केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। विधायक ने मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधायक ने स्कूल के मुख्य मार्ग में तीन लाख रुपये की लागत से सीसी ईंट खरंजा बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर एमपीएस अश्वनी टाइगर, सरपंच नरेन्द्र शर्मा, सरपंच लीलाराम यादव, भाजयुमो महामंत्री अशोक ठेकेदार, पंचायतीराज कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष मूलचन्द गुर्जर, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र यादव, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र यादव सहित गणमान्य नागरिक एवं जिले भर से आए खिलाड़ी मौजूद थे।
निबंधलेखन, वाद-विवाद चार्ट पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं
बानसूर|कस्बेके सेठ चन्टूलाल धन्नालाल राउमावि. में ब्लॉक स्तरीय विधिक सेवा जागृति प्रतियोगिता के तहत निबंध लेखन, वाद विवाद चार्ट पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पांचूराम सैनी ने बताया प्रतियोगिता में 6 स्कूलों के 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विमला कुमावत प्रथम, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत द्वितीय मौसम खाडिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अनिल कुमार सैनी प्रथम, कविता यादव द्वितीय, मनीष सैनी तृतीय स्थान पर रहे। चार्ट पोस्टर प्रतियोगिता में कु. रिंकू यादव प्रथम, रिंकू तंवर द्वितीय सीमा शेखावत तृतीय स्थान पर रहीं।
मांढ़ण. एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आए वििभन्न स्कूलों के खिलाड़ी।