प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
बानसूर |आल इंडियासैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह सैनी सोमवार को बानसूर पहुंचने पर ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने श्याम नर्सरी पर माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने समाज को संगठित रहने शिक्षा से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद सैनी, मातादीन सैनी, रमेश, बाबूलाल उपस्थित थे।