पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा

रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को 200 रुपए की रिश्वत लेते खेड़ा पटवारी राधेश्याम सैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर यह राशि मांगी थी।

एसीबी निरीक्षक हजारी लाल खटाणा ने बताया कि ढाणी खागावाली तन खेड़ा निवासी मानसिंह जाट पुत्र सूडाराम ने ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पटवारी पूर्व में नामांतरण खोलने के लिए 1500 रुपए ले चुका है। पटवारी ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए 700 रुपए और रहनामा दर्ज करने के लिए 300 रुपए की मांग की। सौदा 200 रुपए में तय हुआ। टीम ने मामले का सत्यापन कराया तो मामला सही मिला। मंगलवार शाम एसीबी टीम ने पटवारी के कार्यालय पर 200 रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बाद में अलवर की शिव कॉलोनी स्थित मकान पर भी तलाशी ली गई।

बानसूर. कार्यालय में जांच करती एसीबी की टीम एवं मौजूद पटवारी (बनियान में)।