पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियर बाक्सिंग स्पर्धा 28 को

अलवर| जिलाबाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 28 सितंबर को शाम चार बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी। अध्यक्ष श्याम बहादुर टोंगड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगी बाक्सर को 28 सितंबर को सुबह सात बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में वजन उम्र की जांच कराने के लिए आना होगा। जन्म प्रमाण पत्र में केवल 10वीं का सार्टिफिकेट, नगर परिषद का जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल का मूल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

अलवर. राजकीय यशवंत सीसै.स्कूल में हॉकी मैच खेलती उदयपुर और गंगानगर टीम की खिलाड़ी छात्राएं।

अलवर. उद्घाटन पर खिलाड़ियों से परिचय करते प्राचार्य दीप चन्द गुप्ता।

अलवर| राजस्थानयूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार को राजर्षि और कला कॉलेज खेल मैदान पर हुई। राजर्षि कॉलेज में प्रतियोगिता का उदघाटन प्राचार्य दीपचंद गुप्ता ने किया। आयोजन सचिव डॉ. गंगा श्याम गुर्जर ने बताया कि उदघाटन मैच में किशनगढ़ पीजी कॉलेज ने बानसूर को 68 रनों से हराया। किशनगढ़ कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाए। इसमें धर्मेंद्र ने 30 और विकास ने 19 रन बनाए। जवाब में बानसूर की टीम 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। अजय सिंह ने 14 रन बनाए। इस मैके पर डॉ. शशिकांत गुप्ता, विक्रम भड़ाना, भौम सिंह, मदनलाल सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे। डॉ. गुर्जर के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे राजर्षि कॉलेज बनाम मत्स्य कॉलेज बानसूर का मैच होगा।

आयोजन सचिव सतीश चौधरी ने बताया कि कला कॉलेज मैदान पर राजकीय कॉलेज गोविंदगढ़ और राजकीय कॉलेज बीबीरानी के बीच पूर्व में ही मैच तय था, लेकिन गोविंदगढ़ की टीम के नहीं आने के कारण बीबीरानी कॉलेज को वॉकऑवर दे दिया गया। शेखावाटी फतेहपुर में एसके कॉलेज सीकर और इस्लामिया कॉलेज सीकर के बीच खेले गए मैच में एसके कॉलेज सीकर ने 142 रन बनाए और जवाब में इस्लामिया कॉलेज ने 141 रन बनाए। एस के कॉलेज ने यह मैच 1 रन से जीत लिया। जयपुर में अग्रवाल कॉलेज ने आर्यन कॉलेज गढ़वाड़ी को 72 रनों से हराया। एक अन्य मैच में दातारामगढ़ ने 118 रन बनाए। जवाब में उदयपुर वाटी की टीम 113 रनों पर सिमट गई। दातारामगढ़ ने 5 रनों से मैच जीत लिया।

सुपरलीगमें हुए एकतरफा मुकाबले

अलवर|रा