सुबह ठंडक, दिन में गर्मी
अलवर. शहरमें पिछले चार-पांच दिनों से चल रहा बारिश का सिलसिला सोमवार को थम गया। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए जरूर, लेकिन बरसे नहीं। इससे पहले रविवार रात को ढाई इंच बारिश हुई। शाम चार बजे तक पिछले 24 घंटे में जिले में शहर में सर्वाधिक बारिश 62 एमएम दर्ज की गई। सबसे कम किशनगढ़बास में दो एमएम बारिश हुई। सिलीसेढ़ में 39, राजगढ़ में 22 , थानागाजी में 21, जयसमंद में 13, मालाखेड़ा में 11, बानसूर में 8, मंगलसर रामगढ़ में 5- 5 बहरोड़ में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अलवर. सोमवार सुबह किशनकुंड के पास बहता झरना।