22 ग्राम पंचायतों में बनेगा गौरवपथ
बहरोड़-भुगांरका वाया हमींदपुर खोहरी, संपर्क सड़क अनंतपुरा, निभोर रोड से गंडाला सड़क, निभोर से खोहर सड़क से सैनी मंदिर के पास से राजीव भवन तक, बूढ़वाल चौपाल से भूपसेड़ा गांव की ओर, एमडीआर 78 से गादोज-गुंती सड़क, मुख्य सड़क एमडीआर 78 से तसींग संपर्क सड़क, मांजरी-डूमरोली सड़क से कमल पंच के चौपाल की ओर, संपर्क सड़क रोड़वाल से राजीव गांधी भवन मुकुंदपुरा की ओर, बहरोड़-कुंड रोड से चौपाल होते हुए चावंडी की ओर, मांढ़ण से नानगवास-गिगलाना-रायसराना-सांतो अपटू हरियाणा बॉर्डर होते हुए रत्तिपाल पहलवान के मकान तक, मांढ़ण गिगलाना-रायसराना से डाबड़वास की तरफ, बानसूर कस्बे की मुख्य सड़क, संपर्क सड़क हाजीपुर, संपर्क सड़क माजरी अहीर, संपर्क सड़क ज्ञानपुरा कस्बा, संपर्क सड़क फतेहपुर मोठूका, संपर्क सड़क आलनपुर, संपर्क सड़क खोहरी, संपर्क सड़क होलावास, बहरोड़-कुंड सड़क से घीलोठ वाया डाबड़वास सरपंच के मकान से गांव की ओर, एनएच 8 से गूगलकोटा तक सड़क बनाई जाएगी।
भास्कर न्यूज | बहरोड़
राज्यसरकार की ग्रामीण गौरव पथ सड़क योजना के तहत क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें एक किलोमीटर की कंकरीट सीमेंट सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी कर सरकार के पास कार्य स्वीकृत आदेश के लिए पत्र भेज दिया गया है। पंचायत चुनाव से पहले सड़क कार्य शुरू करने को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी गई है।
कंकरीट सीमेंट सड़क का निर्माण कार्य गांव से मुख्य सड़क तक किया जाएगा। जिससे आमजन को सड़क सुविधा से जोड़ने पर प्राथमिकता रहेगी। सड़क 50 लाख रुपए की लागत से एक किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी। इसमें सड़क की 3.75 मीटर चौड़ाई 6 इंच मोटाई ली जाएगी। सड़क के आसपास जगह की उपलब्धता होने पर पानी निकासी नाली का निर्माण भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के खंड क्षेत्र के बहरोड़, नीमराना, बानसूर क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में कंकरीट सड़क स्वीकृत हुई है।
^गौरवपथ योजना के तहत 22 ग्राम पंचायतों का चयन कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए सरकार को पत्र भेजा गया हे। जिसकी स्वीकृति चुनाव से पहले मिलने की संभावना है।निर्माण कार्य के दौरान अतिक्रमण अन्य परेशानी आने पर ग्रामीणों पंचायत जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन का सहयोग