पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव में 6976 बनेंगे जनप्रतिनिधि

पंचायत चुनाव में 6976 बनेंगे जनप्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर कठूमर में सरपंचों की आरक्षण लॉटरी आज

प्रधानों जिप सदस्यों के लिए लॉटरी 17 18 को

जिलाकलेक्टर एमपी स्वामी के अनुसार जिले की पंचायत समितियों के प्रधान एवं जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण के लिए 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लॉटरी निकाली जाएगी।

बानसूर : सरपंचोंकी आरक्षण लॉटरी 15 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे उपखंड कार्यालय पर निकाली जाएगी। साथ ही जिन पंचायतों में वार्डों की संख्या 9 एवं 13 है, उन पंचायतों के वार्डों के पंचों की आरक्षण लाटरी भी 15 दिसंबर को ही निकाली जाएगी। शेष पंचायतों के वार्डों की आरक्षण लाटरी 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे उपखंड कार्यालय पर निकाली जाएगी। यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ममता यादव ने दी।

कठूमर: ग्रामपंचायत सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण का निर्धारण 15 और 16 दिसंबर को उपखंड कार्यालय में एसडीएम उत्तम सिंह की अध्यक्षता में होगा। उपखंड एवं प्राधिकृत अधिकारी ने बताया पंचायत समिति में 42 ग्राम पंचायत सरपंचों के आरक्षण का निर्धारण 15 दिसंबर और 514 वार्ड पंच के लिए आरक्षण का निर्धारण 15 से 16 दिसंबर तक किया जाएगा।

इस बार 35 सरपंच और 262 वार्ड पंचों की संख्या बढ़ी

भास्करन्यूज | अलवर

पंचायतचुनाव के दौरान 6976 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। ग्राम पंचायतों में वृद्धि होने के चलते इस बार 35 सरपंच 262 वार्ड पंचों की संख्या बढ़ी है। चुनाव अगले साल होने हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इस बार कुल 6118 वार्ड पंच, 507 सरपंच, 302 पंचायत समिति सदस्य और 49 जिला परिषद सदस्य चुने जाने हैं। आरक्षण 20 दिसंबर तक तय करने के आयोग द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश मिले हैं। इसके चलते सरपंचों की आरक्षण लॉटरी के लिए एसडीएम को जिम्मा दिया गया है। पंचायत समितियों के प्रधान एवं जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी जिला मुख्यालय पर निकाली जानी हैं।