पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास ही राज्य सरकार का ध्येय

विकास ही राज्य सरकार का ध्येय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने रविवार को ग्राम चतरपुरा में जनता जल योजना के तहत 85 लाख रुपए से निर्मित पेयजल टंकी, टयूबवैल , सीमेंट इंटरलाकिंग सड़क एवं नाली निर्माण तथा ग्राम बासनरबंद में देवनारायण योजना में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्‌घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का एक मात्र उद्‌देश्य बिना किसी भेदभाव के विकास कराना है। उन्होंने पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जिताने का आह्वान किया। इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच तीजा देवी एवं पूर्व सरपंच ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। अध्यक्षता सरपंच तीजा देवी ने की। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी विजेंद्र यादव थे। पूर्व मंत्री ने ग्राम चतरपुरा अंतर्गत ढाणी पोपासिंह से पृथ्वीपुरा तक स्वीकृत सी.सी सड़क शिलान्यास किया। इसके बाद ग्राम पंचायत बाबरिया एवं देवनगर में विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग एक करोड़ की राशि से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, बोरिंग एवं पेयजल टंकियों सहित कई विकास कार्यों का उद्‌घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान महंत हरिदास महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान मीना कुमारी, विकास अधिकारी विजेन्द्र यादव सरपंच सुमित्रा देवी थी। इस अवसर पर सरपंच रामवतार सैनी, विक्रम सिंह शेखावत, रघुवीर शेखावत, रामेश्वर दयाल, शिंभुदयाल, विशंभर सिंह शेखावत, बद्री प्रजापत, गोकुल चंद शेखावत, शशिकांत मिश्रा, हजारी लाल यादव, मोहन भारद्वाज, शिवशंकर जोशी, महेंद्र अवस्थी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

बानसूर. कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा।