पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के विरोध में बाजार बंद

चोरी के विरोध में बाजार बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिनानकस्बे में विगत दिनों हुईं चोरियों के मामले में खुलासा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम रामअवतार शर्मा ने मामले की जानकारी ली। लोगों ने एसडीएम ज्ञापन सौंपकर चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर पर्दाफाश करने की मांग की। एसडीएम की समझाइश के बाद बाजार खुले।

ग्रामीणों ने बताया कि 13 फरवरी की रात को वीके कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट से चौदह कंप्यूटर एक फोटो स्टेट मशीन चोरी हुई थी। इंस्टीट्यूट प्रबंधक विनोद कुमार सैनी ने चोरों के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था और पुलिस को आरोपियों वाहन के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में निष्क्रियता बरत रही है। ज्ञापन के माध्यम से सात दिवस में मामले का पर्दाफाश नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, रतन लाल सैनी, हजारी सैनी, सीताराम सैनी, चेतराम मीना, गणपत चौरासिया, मुकुट गर्ग, जगदीश लखेरा, परसादी लाल गुर्जर, महेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात पार

बानसूर|सरकारीस्कूल के सामने वरुण ज्वैलर्स की दुकान पर आए दो जने दुकान से सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए। विक्रम सिंह सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि शुक्रवार सुबह दुकान खोलकर लगभग 11 बजे पड़ोसी को दुकान पर बैठाकर घर खाना खाने गया था। दुकान पर आए दो युवकों ने एक ने उसके बारे में पूछताछ की और दुकान पर बैठे पड़ोसी को बातों में लगा लिया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति दुकान पर रखे सोने-चांदी के जेवरात उठाकर भाग गया।

चोरीका आरोपी पकड़ा : उद्योगनगर पुलिस ने रामगढ़ रोड पर शब्बीर निवासी गोहा चौकी को चाकू सहित गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ चोरी, लूट एवं डकैती के मामले दर्ज हैं।

गढ़ीसवाईराम. िपनान कस्बे में प्रदर्शनकारियों को समझाते उपखंड अधिकारी