पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन में दिए एक हजार करोड़

केंद्र सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन में दिए एक हजार करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता दरबार लगाया, मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण

जयपुरग्रामीण सांसद कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने वाले सैनिकों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार संकल्पबद्ध है। केंद्र सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन के तहत एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया है। इससे सैनिकों को लाभ होगा। राठौड़ बुधवार को भूतपूर्व सैनिक लीग संघ बानसूर के तत्वावधान में ग्राम रामनगर के सैनिक विश्राम गृह में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गावों को माॅडल बनाने स्वच्छता के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान से सैनिक जुड़ें और बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। समारोह की अध्यक्षता जसवंत सिंह शेखावत ने की। विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर प्रभुदयाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बहरोड़ शिव सिंह धौलिया, पूर्व विधायक सूरजभान धानका, प्रधान मीना कुमारी, उपखंड अधिकारी ममता यादव थी। इससे पहले भूतपूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष सुवालाल यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर सैनिक लीग अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी भूतपूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन खुलवाने, बीसीएचएस अस्पताल खुलवाने, विश्राम गृह पर शेष कार्य पूर्ण कराने की मांग रखी गई। इस पर सांसद ने तीनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणपुर सावंत सिंह, रामानंद दीक्षित, जगदीश सूद, सरपंच राजेंद्र सिंह शेखावत, मस्तराम भाटी, ओमप्रकाश अधाणा, झाबरमल गुर्जर, हजारी यादव, योगेश सोनी, सुभाष शर्मा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बानसूर. नागरिक अभिनंदन समारोह में बोलते सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़।