विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं : विधायक
बानसूर. सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे।
बानसूर | विधायकशकुंतला रावत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। रावत मंगलवार को ग्राम हाजीपुर के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि पद से उपस्थित जनों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता सरपंच सुनीता सुरेला ने की। विशिष्ट अतिथि भामाशाह ओमप्रकाश मोगर, भैरूराम, भवानी शंकर, जयप्रकाश स्वामी थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाला प्रधानाध्यापिका मुकेश यादव ने सभी अतिथियों का माला शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय में विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। वही भामाशाह ओमप्रकाश मोगर ने विद्यालय में विकास कार्यों के लिए 21000 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर भामाशाह जयप्रकाश स्वामी भवानी शंकर शर्मा की ओर से विद्यालय की 70 बालिकाओं को गर्म जर्सी वितरित की। मंच का संचालन सुमन कश्यप ने किया। इस अवसर पर ताराचंद टेलर, टेकचंद सोनी, प्यारेलाल जांगिड़, बनवारी लाल, लालचंद, राजू स्वामी, मदन सैनी, अशोक यादव सहित ग्रामीण बालिका उपस्थित थी।