पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरम्मत के अभाव में जर्जर होता किला

मरम्मत के अभाव में जर्जर होता किला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. कस्बेका प्राचीन किला मरम्मत देखभाल के अभाव में जर्जर हो रहा है। कस्बा निवासी यादराम गुर्जर ने बताया कि प्राचीन किले की कई सालों से मरम्मत नहीं होने से किले की बुर्ज खोखली हो गई है। इससे किले से आए दिन नीचे पत्थर गिरते है जिससे जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से किले की मरम्मत कराने की मांग की है। इस मौके पर शंकर, फूल महाजन, महावीर, श्यामलाल, होशियार सिंह, सुरेश पांचाल आदि मौजूद थे।