पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन दल से अभद्रता के आरोप में तीन गिरफ्तार

परिवहन दल से अभद्रता के आरोप में तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

शाहजहांपुर | हाईवेपर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे परिवहन दल से अभद्रता कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया की एनएच आठ पर पुलिस गश्त के दौरान पाया गया कि जयपाल पुत्र मामचंद गुर्जर निवासी पाली थाना बल्ल्भगढ़ (हरियाणा), विकल पुत्र महिपाल गुर्जर निवासी नीमकाथाना बल्ल्भगढ़, बलबीर पुत्र नत्थीसिंह जाट निवासी फरीदाबाद हाईवे पर परिवहन दल से अभद्रता की फिराक मे थे। पुलिस ने इन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। इधर पुलिस ने एक फरार मुजरिम को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रघुवीर पुत्र मंगतूराम यादव निवासी शाहपुर बानसूर को गिरफ्तार किया है।