- Hindi News
- गांवों में बदला राजनीित का चेहरा, युवा संभालेंगे कमान
गांवों में बदला राजनीित का चेहरा, युवा संभालेंगे कमान
गांवोंकी सरकार इस बार युवाओं के हाथ है। जिले की कुल 14 पंचायत समितियों में 77 प्रतिशत सदस्य 35 वर्ष तक की आयु के हैं। पंचायत समिति के कुल 300 सदस्यों में से 231 युवा हैं। कोटकासिम पंचायत समिति के सभी 15 सदस्य युवा हैं। इस पंस के सभी सदस्य 30 वर्ष से कम आयु के हैं। सबसे कम 21 वर्ष आयु की वार्ड नंबर 12 की सदस्य ज्योति है। जबकि सबसे अधिक 29 वर्ष की आयु की वार्ड नंबर चार की सदस्य सुनीता दस की सदस्य ममता है।
थानागाजी के कुल 21 सदस्यों में से 17 सदस्य 35 वर्ष की आयु के हैं। इस समिति में वार्ड नंबर 21 के विक्रम सिंह, दस की कल्ली और पांच की ममता देवी 21 वर्ष आयु की हैं। राजगढ़ पंचायत समिति के कुल 17 सदस्यों में से 13 सदस्य युवा हैं। इसमें से वार्ड चार के संतोष, 14 की आशा और 16 की शीला सबसे कम 22 वर्ष उम्र की हैं। तिजारा पंचायत समिति के कुल 21 सदस्यों में से 16 युवा हैं। सबसे कम 22 साल उम्र की वार्ड नंबर 16 की सदस्य बिमला 17 की नाहिदा हैं।
उमरैण के 25 में से 20 सदस्य युवा हैं। सबसे कम 21 साल की वार्ड नंबर छह की सदस्य सीमा हैं। मुंडावर में 25 में से 19 सदस्य युवा हैं। सबसे कम 21 साल की सदस्य वार्ड नंबर 23 की प्रियंका 20 की सुनीता हैं। नीमराना के कुल 19 में से 11 सदस्य 35 साल तक के हैं। सबसे कम 23 साल के वार्ड नंबर 16 के पूरन, 9 से निम्मा, 10 से सरला, 13 से नीतू है। सबसे अधिक 61 साल के वार्ड नंबर 11 के सदस्य जगदीश प्रसाद हैं। रामगढ़ में 25 में से 22 सदस्य युवा हैं। सबसे कम 21 साल तक के सदस्य वार्ड नंबर 16 के छोटू लाल 25 से अनीता हैं और सबसे अधिक 51 साल के वार्ड 13 के सदस्य अशोक हैं। रैणी के कुल 17 सदस्यों में से 14 युवा हैं। सबसे कम 23 वर्ष आयु के सदस्यों में वार्ड चार की पप्पी, 13 की कमला 16 की सदस्य भगवती हैं। सबसे अधिक 51 साल आयु के वार्ड नौ के सदस्य पूरनमल हैं। किशनगढ़बास में 19 में से 11 सदस्य युवा हैं। सबसे कम 22 साल की सदस्य वार्ड 15 की सदस्य शाहिद हैं। लक्ष्मणगढ़ के कुल 27 सदस्यों में से 21 युवा हैं। सबसे कम 21 साल की सदस्य वार्ड नंबर नौ की तुलसा देवी हैं। बानसूर के कुल 25 में से 19 युवा हैं। सबसे कम 22 वर्ष आयु की सदस्य वार्ड दो की सुनीता, 19 की उर मा, 20 के अमित वार्ड नंबर 22 के ललित हैं। बहरोड के कुल 19 में से 14 सदस्य युवा हैं। सबसे कम 21 वर्ष आयु के वार्ड नंबर 16 के सदस्य दिनेश हैं। इसके अलावा कठूमर के कुल 25 में से 19 सदस्य युवा हैं। सबसे कम 21 वर्ष की सदस्य वार्ड नंबर पांच की ममता देवी सबसे अधिक 64 वर्ष आयु के सदस्य वार्ड आठ के समय सिंह हैं।