पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख ने कहा मिलकर करेंगे विकास

जिला प्रमुख ने कहा- मिलकर करेंगे विकास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रमुख ने पदभार संभाला, पति ने संभाली कुर्सी

अलवर| नवनिर्वाचितजिला प्रमुख रेखा यादव ने बुधवार को डीआरडीए में पदभार संभाल लिया। सीईओ राजेंद्र सिंह राठौड़ ने उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की जानकारी देते हुए कर्मचारियों से परिचय कराया।

पदभार संभालने के बाद जिला प्रमुख ने मीडिया से कहा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्षदों के साथ मिलकर विकास कराएंगी। इसके लिए वे क्षेत्रीय पार्षदों से उनके इलाके की प्रमुख मांगों का प्रपत्र लेंगी ताकि जरूरी काम जल्दी कराए जा सकें। अल्पमत के बावजूद जिला प्रमुख बनने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। जैसे ही पत्रकारों ने जिला प्रमुख से यह सवाल पूछा, पास बैठे उनके पति कुर्सी से खड़े हुए सबके सहयोग की बात कहकर सवाल टाल गए। इससे पहले डीआरडीए पहुंचने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने जिला प्रमुख एवं उनके पति राजू यादव का स्वागत किया। शेष|14पर











इसदौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित, बानसूर विधायक शकुंतला रावत, पूर्व विधायक टीकाराम जूली, पूर्व जिलाप्रमुख दीपचंद खैरिया, तिजारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनेसिंह गुर्जर, पूर्व यूआईटी चेयरमैन प्रदीप आर्य, नरेंद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव, यूथ कांग्रेस महासचिव दीनबंधु शर्मा, दीपेंद्र सैनी, एसआर यादव, अमित बन्ने आदि मौजूद थे।

डीआरडीए पहुंचने पर जिला प्रमुख का कई संगठनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डीआरडीए कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरिकिशन यादव के नेतृत्व में संघ संरक्षक कैलाश मेहरा, अशोक मलिक, संयोजक पंकज शर्मा, बुधसिंह धामाणी, उमेश सैनी, अनूप कुमार, श्योसिंह राजपूत, जगदीश यादव आदि, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद गुर्जर, नरेगा कर्मचारी संघ के चरणसिंह डागुर, घनश्याम जांगिड़, सीताराम, राजाराम आदि ने स्वागत कर जिला प्रमुख को ग्रामीण एवं पंचायती राज विकास के लिए पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

अलवर. जिलाप्रमुख रेखा यादव ने बुधवार को पदभार संभाला, सबके सामने प्रमुख की कुर्सी पर बैठी। थोड़ी देर बाद उस कुर्सी पर पति राजू यादव बैठे दिखाई दिए। भास्कर ने सवाल पूछा तो प्रमुख बोली-पति की पहचान से ही जीत मिली है, राजनीति से अनजान हूं इसलिए पति का हर कदम पर साथ चाहिए।