पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्‌घाटन

आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. पंचायतसमिति प्रधान मीना कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। प्रधान बुधवार को ग्राम पंचायत माजरा अहीर में पंचायत भवन निर्माण माजरा अहीर, बसई नरूका, आलनपुर, लाडपुर छिपारी में नवनिर्मित अांगनबाड़ी केन्द्रों का उद्‌घाटन कर उपस्थित जनों को संबोधित कर रही थीं। समारोह की अध्यक्षता बबली देवी ने की। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी विजेन्द्र यादव थे। इससे पूर्व ग्रामीणों ने प्रधान का माला शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर उप सरपंच रामकिशन, गुर्जर, पंच जयराम गुर्जर, अमीचंद गुर्जर, राकेश यादव, रमेश यादव, घनश्याम शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा जगमाल आदि मौजूद थे।