पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लावारिस मिले तीन बच्चों के परिजनों की तलाश

लावारिस मिले तीन बच्चों के परिजनों की तलाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलगथाना पुलिस ने सोमवार को लावारिस मिले बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक सतीश चौधरी ने बताया कि बानसूर पुलिस ने रामबाई (6) पुत्री राजू बावरिया निवासी बानसूर, जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में घूम रहे रवि (10) पुत्र रामचरण निवासी बिहार तथा शिवाजी पार्क पुलिस ने एरोड्रम रोड से लावारिस हालत में मनीष (5) पुत्र घनश्याम को बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है। मंगलवार को तीनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर इनके परिवारजनों की तलाश की जाएगी।

अलवर. चाइल्ड लाइन को सौंपे बच्चे।