प्रश्नपत्रों का वितरण आज से
अलवर | जिलासमान परीक्षा के तहत होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण 9 10 दिसंबर को किया जाएगा। संयोजक डॉ. सीताराम गुप्ता ने बताया कि 9 दिसंबर को डीईओ माध्यमिक द्वितीय के अधीन बहरोड़, बानसूर, मुंडावर, तिजारा, कोटकासिम, थानागाजी, नीमराना, उमरैण 10 दिसंबर को डीईओ माध्यमिक प्रथम के अधीन रामगढ़, राजगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़, किशनगढ़, कठूमर अलवर शहर के स्कूलों के संस्था प्रधानों को प्रश्नपत्रों का वितरण होगा। पेपर स्कूलों के संस्था प्रधानों को ही दिए जाएंगे।