पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का अधिक महत्व : एसडीएम

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का अधिक महत्व : एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. सोमवार को आयोजित सेमिनार में माैजूद अतिथि।

भास्कर न्यूज | बानसूर

उपखंडअधिकारी ममता यादव ने कहा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्व अधिक होता है, शिक्षक ही बच्चों का कैरियर बना सकते हैं। एसडीएम सोमवार को आरसीआई सीनियर सैकंडरी स्कूल में केरियर डे पूर्व प्रशिक्षण सेमिनार में मुख्य अतिथि पद से उपस्थित जनों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं स्कूल में होती है बच्चों पर पकड़ बनाकर उनको तराशना जरूरी है बच्चों की कमजोरी पकड़कर विशेष तैयारी करवाए और सही समय पर उनकी रूचि के अनुसार मार्ग दर्शिता करे। एसडीएम ने आरसीआई स्कूल की छात्रा मैरिट सूची में आने पर स्कूल के निदेशक विजय यादव को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय सरदारमल यादव ने की। इस मौके पर डीओ ने शिक्षा विभाग से संबंधित छात्रों को लाभांवित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए सभी संस्था प्रधानों को आगाह किया परीक्षा परिणाम में गुणात्मक विकास के लिए विद्यार्थियों के होमवर्क अधिक से अधिक करवाएं और उसकी नियमित जांच कर त्रुटियों को दूर करे और परिणाम में संख्यात्मक वृद्धि के लिए कमजोर छात्रों पर विशेष जोर दे। वही स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को मनाए जाने वाले केरियर डे के लिए अभी से पूर्ण तैयारी करे और मार्ग दर्शन संबंधित विभिन्न चार्ट, बुक, पेपर कटिंग से छात्रों को अवगत कराए, जिससे वे भविष्य मे दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए सही मार्ग दर्शिता करे। सेमिनार में बहरोड़, बानसूर,नीमराणा, मंडावर के नोडल प्रभारी, संस्था प्रधान केरियर डे प्रभारी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चाणक्य लाल शर्मा थे। इससे पूर्व में आरसीआई स्कूल निदेशक विजय यादव ने सभी अतिथियों का माला स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन यादराम यादव ने की। नोडल केन्द्र प्रभारी पांचूराम सैनी, विमल यादव, लक्ष्मण सैनी, भूपसिंह, राधेश्याम शर्मा, मोहन लाल शर्मा, संतोष यादव, कृष्ण लाल धावरिया सहित संस्था प्रधान उपस्थित थे।