चारागाह भूमि से हटेंगे अतिक्रमण
बानसूर| तहसीलप्रशासन की ओर से गत दिनो ग्राम गिरूडी में चारागाह भूमि से अभियान चलाकर हटवाए गए अतिक्रमण पर पुन: अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर लिया। तहसीलदार अनिल चौधरी ने बताया सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाया जाएगा तथा ऐसे अतिक्रमियों के खिलाफ अपराध साबित होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।