एडवोकेट के निधन पर कार्य स्थगन
बहरोड़. बहरोड़अभिभाषक संघ के वरिष्ठ एडवोकेट देवी प्रसाद शर्मा का सोमवार सुबह निधन होने पर संघ सदस्य एवं स्टांप सेलर संघ सदस्यों ने कार्य स्थगन रखा। वरिष्ठ एडवोकेट विनोद कुमार यादव ने बताया कि पूर्व अपर लोक अभियोजक देवी प्रसाद शर्मा पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। जिनका निधन होने से बहरोड़, बानसूर नीमराना कचहरी में कार्य स्थगन रखा गया। जिनकी अंत्येष्टि में वरिष्ठ सदस्य हुकम चंद शर्मा, रोहिताश कुमार यादव, संघ अध्यक्ष राजपाल यादव, पूर्व चेयरमैन सीताराम यादव सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया।