पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर रैली में चार सौ वाहन ले जाने की तैयारी

जयपुर रैली में चार सौ वाहन ले जाने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर अलर्ट

परिवहनविभाग सरकार के एक साल पूरा होने के उत्सव की तैयारियों में जुट गया है। निरीक्षक और उपनिरीक्षक ओवरलोड का अभियान खत्म करने के बाद अपने घरों को पहुंचे ही थे कि सरकार का नया फरमान बसों के अधिग्रहण के बारे में मिल गया। दरअसल ये बसें किसी चुनाव या अन्य कार्य के लिए नहीं बल्कि सरकार के एक साल पूरा होने के जश्न में शरीक होने वाले लोगों को जयपुर ले जाने के लिए पाबंद की जा रही हैं। जयपुर में होने वाली रैली के लिए 13 दिसंबर को चार सौ से भी ज्यादा वाहन जाएंगे। परिवहन विभाग के निरीक्षक और उपनिरीक्षक देर रात तक वाहनों के अधिग्रहण और उन्हें रैली में जाने के लिए पाबंद करने में लगे रहे। वाहनों को पाबंद करने का काम शुक्रवार को भी होगा।

20 हजार से ज्यादा लोगों के जाने की संभावना

रैलीमें अलवर से 20 हजार से भी ज्यादा लोगों के जाने की संभावना है। दरअसल सबसे ज्यादा बसें किशनगढ़ और रामगढ़ क्षेत्र से लोगों को ले जाएंगी। किशनगढ़ से करीब 40, रामगढ़ से करीब 35, बानसूर से करीब 42, थानागाजी से 25, अलवर शहर से 18, अलवर ग्रामीण से 35, तिजारा से 20, बहरोड़ से 22, मुंडावर से 40, कठूमर से 19 और लक्ष्मणगढ़ से रवाना होने वाली करीब 20 बसों के अलावा कई प्राइवेट साधनों से भी भाजपा कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। ऐसे में इनकी संख्या 20 हजार से भी ज्यादा हो सकती है।