पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र का चहुंमुखी विकास पहली प्राथमिकता : रावत

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास पहली प्राथमिकता : रावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. विकास कार्यो का उद्‌घाटन करती विधायक रावत।

बानसूर | गांवबुटेरी में गुरुवार को विधायक कोटे से निर्मित ग्रेवल सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, सीमेंट सड़क सहित विकास कार्यों का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक शकुंतला रावत ने उपस्थित लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना मेरी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच धर्मपाल गुर्जर ने की। विशिष्ठ अतिथि पंचायत समिति सदस्य मुमताज थी। इससे पूर्व विधायक ने विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से सभी अतिथियों का माला शाल उढ़ाकर स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक ने राजीव गांधी सेवा केंद्र बुटेरी में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और ग्रामीणों की शिकायतों के निराकरण के लिए कर्मचारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्योंं की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए सचिव कमल शर्मा को निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम सेवक कमल कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक धर्मपाल गुर्जर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।