टेली-मेडिसिन की सेवाएं शुरू
बानसूर. पंचायतसमिति परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र पर अपोलो हॉस्पिटल की टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की गई। इस सेवा से अब मरीज अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर प्राप्त कर सकेंगे। इसमें मरीज ऑनलाइन विशेषज्ञों एवं आचार्य, सह आचार्य से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर उपचार प्राप्त कर सकेंगे।