नाबालिग बालिका से ज्यादती एसएमएस में भर्ती कराई
बानसूर| हरसौराथाना क्षेत्र के गांव दौराताकाबास में घर से शौच के लिए गई एक नाबालिग बालिका से ज्यादती का मामला थाने में दर्ज हुआ है। मामले में आरोपी भी नाबालिग है। नाबालिग बालिका का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला 12 फरवरी का है। हरसौरा थानाप्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव दौराताकाबास निवासी एक नाबालिग बालिका 12 फरवरी को शाम चार बजे घर के पास खेत में शौच के लिए गई थी। वापस आते समय रास्ते में गांव के एक नाबालिग लड़के ने बालिका का हाथ पकड़ लिया और खेत में ले जाकर ज्यादती की।