नशे पर सख्ती, कमेटी बनाई
सृिष्ट ने एलईडी से रोशन कर दिया गांव
50 डस्टबिन लगाने की योजना
बहुओं ने सरपंच बन बदली सूरत विकास की ओर बढ़ने लगे गांव
सालवाड़ी की बन रही है अलग पहचान
पहले ही साल स्वच्छता के लिए मिला सम्मान
राजगढ़ | मात्रएक साल के कार्यकाल के दौरान 32 साल की सरपंच हरकेशी मीना ने सुरेर गांव का स्वरूप बदल दिया है। पीने के पानी से लेकर सड़क तक की समस्या का समाधान हुआ है। साथ ही गांव में चौराहों का निर्माण कराया गया है। गांव में पांच बोरवेल, पांच पानी की टंकी का निर्माण कराया। पेयजल टंकियों को चार इंची पाइप लाइनों से जोड़ा गया इससे नोलडा बास, गोठड़ी, अलोरिया, ब्राह्मण बनिया राजपूत मोहल्ला, नाई मोहल्ला विद्यालय को पानी की समस्या से निजात मिली। सड़कों को चौड़ा पक्का किया गया। सुरेर बस स्टैंड तक पांच किमी सीसी रोड बनवाया। दो स्थानों पर चौराहे बनवाए।
चालीस फुट चौड़ा करीब 16 किमी लंबा रास्ता ग्रेवल रिंग रोड का निर्माण करा रामपुरा, नीमला, धार्मिक स्थल झांझीरामपुरा सहित अन्य स्थानों के रास्तों को गांव से जोड़ा है। यही नहीं गांव में शराब नशा मुक्ति के लिए एक सौ एक लोगाें को शामिल कर गोविंद सेवा समिति का गठन किया।
हरकेशी मीना।
मीनाक्षी।
हंसा चौधरी।
सृष्टि जैन।