पहले ही साल स्वच्छता के लिए मिला सम्मान
सृिष्ट ने एलईडी से रोशन कर दिया गांव
बहुओं ने सरपंच बन बदली सूरत विकास की ओर बढ़ने लगे गांव
अलवर. थानागाजीकी ग्राम पंचायत है दुहार चौगान। पहले यहां शाम ढलते ही रास्ते अंधेरे में गुम हो जाते थे। यहां से निकलने तक में डर लगने लगा था। दुर्घटनाएं और चाेरियां बढ़ गई। पर अब सृष्टि ने यहां का नजारा बदल दिया है। पूरे गांव के रास्ते रोशनी से जगमग है, वो भी एलईडी लाइटों से। 25 साल की सरपंच सृष्टि जैन बताती हैं कि गांव में अंधेरे के कारण कई साल से लोगों को परेशानी हो रही थी। सरपंच बनते ही सबसे पहले रोडलाइट लगाने की योजना बनाई। सात हजार की आबादी वाले गांव में सवा दो किमी में 51 रोडलाइट लगाई हैं। कम खर्चे में अधिक रोशनी का भार भी पंचायत उठा रही है। पंचायत के बजट में से करीब पौने तीन लाख रुपए खर्च कर सवा दो किमी में रोडलाइट लाइन डलवाई और खंभे भी लगाए। लाइट खरीदने के लिए विधायक हेमसिंह भडाना के कोष से तीन लाख रुपए लिए।
हंसा चौधरी।
सृष्टि जैन।