शादी में नाचने पर विवाद, युवक की हत्या
बानसूर | थानाक्षेत्र के गांव भूपसेड़ा में शादी समारोह में नाचने को लेकर हुई कहासुनी के दो दिन बाद रंजिश के चलते शुक्रवार को कानपुरा तन दौलत सिंह की ढाणी में एक युवक की बैल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ग्राम नारेड़ा खुर्द थाना बहरोड़ निवासी अशोक यादव ने शनिवार को थाने में मामला दर्ज कराया कि उसका बेटा अनिल उर्फ टोनी (25) अपनी मौसी के यहां भूपसेड़ा आया था। 12 फरवरी को भूपसेड़ा से अपनी मौसी के लड़के प्रदीप के साथ कानपुरा तन दौलत सिंह की ढाणी बारात में गया था। वहां उसकी हत्या कर दी गई।