पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर जताया विरोध

रैली निकालकर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

छबड़ा|अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालिका स्कूल की टूटी बाउंड्री की मरमत करवाने एवं परिसर की सफाई करवाने सम्बंधी समस्याएं बताई। ज्ञापन देने वालों में परिषद के नगर अध्यक्ष नवनीत भार्गव, राकेश मीणा, मुकेश नागर, कल्पित भार्गव, नीतेश यादव, प्रतीक शर्मा, सचिन उपाध्यक्ष मौजूद थे।

नेत्रजांच लेंस प्रत्यारोपण शिविर 22 को

छीपाबडौद|भारतविकास परिषद के सहयोग से श्रीसतगुरू सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर की ओर से 22 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक हाट चौक स्थित आर्य समाज भवन में निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष राकेश दक्षिणी एवं शिविर प्रभारी नरेन्द्र बाठला ने बताया कि यह शिविर लक्ष्मीचंद गोयल की पुण्य स्मृति में आर्य वस्त्र भंंडार के सहयोग से लगाया जा रहा है। इसमें मोतिया बिंद भर्ती मरीजों की जांच ऑपरेशन, दवाइयां, भोजन एवं वाहन की निःशुल्क सुविधा रखी गई है

कृषिवैज्ञानिकों की टीम ने किया भ्रमण

झालावाड़|कृषिविज्ञान केंद्र झालावाड़ की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत खरीफ 2014 में सोयाबीन एवं उड़द के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन डग एवं चौमहला में लगाए गए। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा.किशन जीनगर ने बताया कि चौमहला में सोयाबीन की जे एस 9560 किस्म के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन ग्राम हरनीखेड़ा और पाडलिया में लगाए गए। साथ ही डग के ग्राम गणेशपुरा में उड़क की किस्म पीयू 31 के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन 21 कृषकों के प्रक्षेत्र पर आयोजित किए गए। इन गांवों के भ्रमण के लिए केंद्र की टीम का गठन किया गया।इसमें केंद्र के शस्य वैज्ञानिक तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के प्रभारी डा.अर्जुन कुमार वर्मा,प्रसार वैज्ञानिक डा.नवाब सिंह, वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता संजय कुमार दांगी, दिनेश कुमार थे। डा.अर्जुन कुमार वर्मा ने बताया कि टीम ने सर्वप्रथम चौमहला के हरनीखेड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन कर कृषकों को वर्तमान की शस्य क्रियायें, बीज उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियां, कीट एवं बीमारी नियंत्रण के बारे में बताया।इसके बाद प्रदर्शनों सहित प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया गया। जहां पर फसल की स्थिति संतोषजनक पाई गई। कृषकों को जरूरत के