विश्वकर्मा जयंती उत्साह से मनाई
सहायकअभियंता कार्यालय जयपुर डिस्कॉम पर विद्युत श्रमिक संघ के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा के सिद्धांतों एवं सृष्टि रचना में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसमें भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष बृजमोहन गोयल, बृजेश गौतम, जितेश सोनी, रवि, सुरेंद्र, जुगेश आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
धान मंडी मुनिम संघ की ओर से बुधवार को मनिहार धाम पर भगवान विश्वकर्मा जयंती मजदूर दिवस मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि साबूलाल गुप्ता थे। अध्यक्षता सतीश खंडेलवाल ने की। इससे पहले मंडी कार्यालय पर मंडी अध्यक्ष ने कार्यालय का झंडारोहण किया। साबूलाल गुप्ता ने मुनिमों ंको अपना काम पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करने को कहा। मुख्य अतिथि का स्वागत मण्डी़ मुनिम संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद सुमन ने किया। धर्मादा संस्था के अध्यक्ष खंडेलवाल का स्वागत संघ महामंत्री रमेशचंद्र नागर ने किया। इस दौरान भाजापा के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकवार का भी स्वागत किया गया। मंच पर ओम प्रकाश शर्मा, बीएमएस अध्यक्ष सीपी शर्मा, बृजेशकांत शर्मा, राधेश्याम, विमल बंसल, देवकीनंदन, नंदलाल सुमन, सूरजमल सुमन, मदनलाल शर्मा, ओम सोनी, ताराचंद, नरेद्रं आदि मौजूद थे।
शोभायात्रानिकाली
केलवाडा़.विश्वकर्माजयंती पर ओझा समाज के लोगों ने सीताबाडी़ तक बैंडबाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली। कस्बे के विश्वकर्मा तिराहे पर पूजा-अर्चना के बाद समाज के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में झांकी सजाई गई। जूलूस में समाज के लोग सीताबाडी़ तक रंग गुलाल उडाते हुए चल रहे थे। जुलूस का समापन शाम 6 बजे सीताबाडी़ में हुआ। इसमें हरिशंकर ओझा, अमर लाल, बलराम, पदम, जितेंद्र, सतीश, रवि, ओमप्रकाश आदि लोग मौजूद थे।
देवरी.कस्बेमें देवधाम सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में स्थापित शिल्प कला के जनक भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ विश्व कर्मा जयंति की शुरूरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन बीलखेडामाल, भोयल, पाजनटोरी सहरोल तलहैही गांव के सभी परिवारों के लोगों ने कस्बे में किया। भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा समाज के लोगों महिलाओं ने देवधाम मंदिर से बैंडबाजों के साथ निकाली गई। कस्बे के मुख्य बाजारों से शोभायात्रा निकाली। बीलखेडा निवासी परमानंद ओझा, बलराम ओझा, कन्हैया, मुकेश, संतोष ने बताया कि समाज के अराध्य दे