आर्थिक सहायता दी
बारां| कलेक्टर(सहायता) ललित कुमार गुप्ता ने जिले में विभिन्न हादसों में मृत व्यक्तियों के आश्रितों घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। सड़क दुर्घटना मंे सोरसन निवासी पप्पूलाल पुत्र बंशीलाल केवट, सीसवाली निवासी नेहा खानम पुत्री इदरीश खॉ, भगवानपुरा तहसील मांगरोल निवासी मांगीलाल पुत्र चतुर्भज मेघवाल, पानी में बहने से लालचन्द पुत्र प्रभुलाल मीणा निवासी दीलोद तहसील अटरू की मृत्यु होने पर 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। हीरालाल पुत्र कालूलाल नाथ निवासी सीसवाली को 10 हजार, मकान की दीवार ढहने से घायल चिराग पुत्र मोरपाल माली निवासी कलमण्डा, कौशल्या बाई प|ि मोरपाल माली निवासी कलमण्डा को 9300 एवं मिथलेश पुत्री राजेन्द्र माली निवासी बड़ा को 3100 रुपए की सहायता मंजूर की गई है।