पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू. अखिलभारतीय पुजारी महासभा ने अपनी मांगों को लेकर हल्का मेरमाचाह के पटवारी को निलंबित करने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष रामराज वैष्णव, महामंत्री चंद्रप्रकाश गौतम, सतीश शर्मा, आनदं शर्मा, रामबाबू वैष्णव, प्रमोद शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश के बावजूद फसल का मुआवजा राशि नहीं दी जा रही है। इससे बारां, अटरू तहसील के पुजारी समाज के लोगों में आक्रोश है। वहीं मेरमाचाह हल्का पटवारी को पिछले दिनों पहले पुजारी समाज के लोगों के तहसीलदार का मार्क किए हुए शपथ पत्र प्रार्थना पत्र को पटवारी ने अभद्र व्यवहार कर फाड़ दिया था। इसका ज्ञापन भी उपखण्ड अधिकारी को दिया था। इसकी अभी तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी पुजारी समाज में रोष है। पुजारियों ने कहा कि पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो शुक्रवार से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।