- Hindi News
- डोल मेले को पॉलीथीन मुक्त रखने का लिया संकल्प
डोल मेले को पॉलीथीन मुक्त रखने का लिया संकल्प
मेलेमें चारों और फैली पोलिथिन की थैलियों को हटाने के लिए मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान के तत्चाधान में पॉलिथीन हटाओ पर्यावारण बचाओ कार्यक्रम के तहत मदरसा अंजुमन इस्लामियां के छात्र-छात्राओं ने पॉलिथीन के दुष्परिणाम से अवगत कराया। संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर के नेतृत्व में प्रशासन, नगर परिषद के सयोग से डोल मेला परिषर में पॉलिथीन का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।
दुकानदारों से समझाइश जारी है। मेला परिसर में पंमलेट भी बांटे गए। अभियान में एल चितौडा़, जाकिर मंसूरी, पदम पिपलानी, आदिब अली, हुकुम चंद खंडेलवाल, योगेश, मुन्ना मंसुरी, राजकुमार, रियाज खान आदि मौजूद थे।
बारां. पॉलीथीन मुक्त कराने के लिए मदरसे के बच्चों ने अभियान चलाया।