पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा की

बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबारामदेव मेघवाल जन कल्याण समिति की बैठक मेघवाल समाज के नवनिर्मित छात्रावास में हुई। इसमें अध्यक्षता सेवानिवृत्त व्याख्याता मोतीलाल ने की। मुख्य अतिथि पन्नालाल मेघवाल थे। समिति के जिलाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने बताया कि बैठक में वर्ष 2011 से 2014 तक बाबा रामदेव मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त राशि तथा व्यय की गई राशि एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में खर्च हुई राशि का ब्यौरा उनकी ओर से उपस्थित समाजबंधुओं को पढ़कर सुनाया।

बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं की ओर से वर्ष 2011-2014 तक समाजबंधुओं से बाबा रामदेव मंदिर निर्माण तथा अन्य कार्यो के लिए प्राप्त सहयोग राशि तथा खर्च की गई राशि का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इस पर सर्वसम्मति से आगामी होने वाली बैठक में बाबा रामदेव मेघवाल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा कार्यकारणी के चयन के लिए चुनाव तिथि निर्धारित किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में रामगोपाल कोषाध्यक्ष, रामचंद्र अध्यापक महामंत्री, राजेंद्र, वीरेंद्र शांत, नगर अध्यक्ष जगन्नाथ, रामनारायण, केसरीलाल, रामगोपाल, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।