पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़तों को राहत के लिए फैलाई झोली

पीडि़तों को राहत के लिए फैलाई झोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकी ओर से बुधवार को कश्मीर में हुए प्राकृतिक आपदा में नुकसान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शहर में झोली फैलाकर इमदाद मांगी गई। इसमें शहर के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। देश के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के बाशिंदों के मुश्किल वक्त में इस सहयोग से वहां की जनता को संबल मिलेगा।

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य बाजारों में जाकर लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्र किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता आदि मौज्ूद थे।

इससे पूर्व भाजपा शहर मंडल की ओर से पूर्व मंत्री हरिकुमार औदिच्य को दीनदयाल पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार शहर अध्यक्ष सूर्यकांत शुक्ला के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों में अलग-अलग टोलियांे मंे जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से पीड़ित बािशंदों की मदद के लिए जन से धन संग्रह किया। प्रवक्ता दिलीप चौबे ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जम्मू कश्मीर मंे बाढ़ से पीड़ित लोगों को मदद के लिए झोली फैलाकर शहर की दुकान-दुकान पर जाकर धन एकत्रित किया। ताकि जम्मू कश्मीर में जो लोग भोजन, पानी, आवास अन्य आधारभूत सुविधाआंे के लिए मोहताज हैं उन्हें कुछ मदद पहुंचाई जा सके। इस अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनारायण गालव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशभानु जैन, नंदलाल सुमन, राकेश जैन, प्रेमनारायण सोनी, हरगोविंद जैन, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन रामस्वरूप यादव, जगदीश मीणा, राजेंद्र शर्मा (रम्मू पंडित), निर्मल माथोडिया, जयेश गालव, रामस्वरूप खींची, पूर्व जिलामंत्री ब्रहमानंद शर्मा, धनराज चौरसिया, श्रवण कटियाल, प्रवक्त्ता राजेन्दª शर्मा, शहर महामंत्री प्रवीण शर्मा, खेमराज सिंह दंेगनी, उपाध्यक्ष संजय गौतम, देवेंद्रª शर्मा, परमानंद सोनी, पार्षद बाबूलाल सुमन, नरेंद्र गौड़, पृथ्वीराज मीणा, प्रकाश शर्मा, रामलाल गुर्जर, श्याम वैष्णव, आदित्य भारद्वाज, नारायण सुमन, सत्यनारायण बाबा, आनंद शर्मा, मदन रैगर, हरिराम गुर्जर आदि मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष दिलीप भार्गव के सानिध्य में कॉलेज अध्यक्ष देवाशिष शर्मा, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र कोठारी, कपिल, नवीन, रिंकु, इकराम, रिकेंश, नितेश, नरेंद्र आदि कार्यकर्ता