पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, रोष जताया

शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, रोष जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. शिक्षकोंका समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षक संघ में रोष व्याप्त है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मीणा, जिला महामंत्री देवकीनंदन चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री नाथूलाल नागर, मंत्री नंदकिशोर मेहता, तहसील अध्यक्ष शिवनारायण सुमन ने पूर्व मंें बजट आबंटित होने के उपरांत भी अंता ब्लॉक में शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं करने पर विरोध जताया। देवकी नंदन चतुर्वेदी जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पूर्व में सभी ब्लॉक वार बजट आंवटित कर दिया गया था। इससे राजकुमार योगी, तहसील अध्यक्ष शिवराज पारेता, आलोक ओमप्रकाश आदि में रोष है।