भोर तक चला कवि सम्मेलन
तेजाजीमेला आकर्षण के चलते लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। दिन मंे तेज धूप के बावजूद बडी संख्या में लोग मेले में आते है। मंगलवार रात मुख्य मंच पर राजस्थानी कवि सम्मेलन हुआ। गांव देहात शहरों से आए कवियों ने अपनी भाषा में काव्यपाठ कर लोगों को गुदगुदाया।
हाडौती अंदाज में चुटकुले सुनकर श्रोता सुबह तक डटे रहे। कवि सम्मेलन का संचालन जगदीश झालावाड़ी ने किया। कमलेश कोकिला कवयित्री की सरस्वती वंदना मां वीणा पाणी डवन वारों का तार दे से कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। यहां प्रेम शास्त्री, जगदीश झालावाडी, रमेश राजस्थानी, बाल कवि मुकेश सुमन, नूरजी नूर आदी कविताएं प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत शाहपुरा सरपंच राजेंद्र नागर थे।
सीसवाली. कस्बे में तेजाजी मेले के दौरान राजस्थानी कवि सम्मेलन में मौजूद श्रोता।