पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीच सड़क पर घूम रहे अावारा मवेशी

बीच सड़क पर घूम रहे अावारा मवेशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीच सड़क पर घूम रहे अावारा मवेशी

मांगरोल.कस्बेमें दिनोंदिन अवारा मवेशी की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मवेशियों के बीच सड़क पर खड़े बैठे रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। मवेशियों के झुंड खड़े रहने से वाहन चालक का बैलेंस बिगड़कर वाहन से गिरने का खतरा बना रहता है। घर के बाहर खेल रहे बच्चों को भी मवेशी चोटिल कर देते हैं। सब्जी मंडी में भी इनका आंतक बना रहता है। यहां सब्जी विक्रेताओं सहित सब्जी खरीद रहे महिला, पुरुष बच्चों के लिए भी खतरा बनी रहती है। यहीं नही बारां स्टेट हाइवे सहित अन्य सड़कों पर बार-बार जाम के हालात बन जाते हैं। बारां रोड दांयी नहर से सीसवाली चौराहा, बमोरी रोड़, सोरती बावड़ी, सुभाष सर्किल, बाण गंगा नदी की पुलिया, पशु चिकित्सालय के समीप सहित सभी सड़कों के यहीं हालात हंै। अवारा मवेशी को हटाने वाला कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। पालिका प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी से बचता नजर रहा है। अावारा मवेशी के लिए काइन हाऊस में भी ले जाने का कोई इंतजाम नहीं है। कस्बे के महावीर सुमन, राजेन्द्र सुमन, जितेंद्र शर्मा, बबलू प्रजापति, रामेश्वर गोचर, रिंकू सुमन, जितेन्द्र सुमन, राजेन्द्र मीणा ने सड़कों सब्जी मंडियों में घूम रहे मवेशियों पर प्रतिबंध लगाते हुए मालिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेसकी जीत पर हर्ष जताया

छबड़ा.कांग्रेसकार्यकताओं ने राजस्थान में हुए विघानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को 4 में से 3 सीटे मिलने पर अतिशबाजी की गई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह के आवास पर ब्लाक अध्यक्ष हरिश माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष दिग्विजयसिंह, रमण अदलक्खा, अबरार अहमद आदि ने अातिशबाजी की। वहीं ग्रामीण छात्र संगठन के अध्यक्ष हिम्मतसिंह गुर्जर पूर्व महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने जीत पर आतिशबाजी की। किशनगंज.राज्यमें मंगलवार को हुए उपचुनावों के नतीजों के बाद ब्लॉक के कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है। इस दाैरान पूर्व विधायक निर्मला सहरिया ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार के 9 माह के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है, उसी का परिणाम रहा कि परिणाम आने के बाद भाजपा के पास चार में से एक सीट ही बचा पाई, जबकि कांग्रेस ने राज्य में तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की विजय हुई। हर्ष जताने वालों में पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन,