3 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी गलन
बारां|शहर समेतजिले में गुरुवार को अिधकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में सर्दी का अहसास बढ़ गया। सुबह-सुबह कड़ाके की सर्दी रहने लगी है। रात में भी तापमान कम रहने लगा है। गुरुवार को अिधकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को अिधकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार काे तापमान स्थिर रहा, लेकिन गुरुवार को दोनों तापमान में कमी दर्ज की गई। इधर, सर्दी तेज होने के कारण इसका जन-जीवन पर असर पड़ रहा है। तापमान में कमी के चलते अब सुबह तफरीह करने वाले लोग कम निकल रहे हैं। सुबह-सुबह धुंध भी रहने लगी है। कभी-कभी हल्के बादलों की वजह से मावठ के आसार रहते हैं। लोगों ने अब पूरी तरह गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है। बाजार में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। बाइक पर सर्दी में चलना मुश्किल हो गया है। लोग मुंह, कान पर कपड़े से बांधकर निकल रहे हैं।