पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में चलेगा स्ट्रीट टू स्कूल अभियान

जिले में चलेगा स्ट्रीट टू स्कूल अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. शहर के मिनी सचिवालय के सभागार कलेक्टर की अध्यक्षता में बाल अधिकारिता विभाग की बैठक हुई। बाल अधिकारिता के सहायक निदेशक नारायण मीणा ने बताया कि कलेक्टर ललित गुप्ता के निर्देश पर स्ट्रीट टू स्कूल अभियान में भीख मांगने वाले, स्कूल छोड़कर जाने वाले, फुटपाथी, अनाथ, घर से भागे आदि श्रेणी के बच्चों को स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। जो स्वयं सेवी संस्थान स्वैच्छा से निशुल्क कार्य करना चाहते हैं उनको कार्य क्षेत्र आवंटित किए जाएं, ताकि बच्चों को आश्रय गृह, बाल गृह में भेजा जा सके। साथ ही उनको स्कूली शिक्षा से जोड़ा जा सके। यह अभियान चार मार्च से चलाया जाएगा। चिन्हित बच्चों के लिए बाल अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग के डीओ के नहीं पहुंचने को गंभीरता से लेते हुए संंबंधित प्रतिनिधि को आवश्यक निर्देश हुए शिक्षा निदेशालय के नाम पत्र जारी करने को कहा। वहीं बीडीओ ने पालनहार योजना के ऑनलाइन सिस्टम में रही कमी के बारे में बताया।