पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर जमे अतिक्रमियों की प्रशासन ने बनाई सूची

फिर जमे अतिक्रमियों की प्रशासन ने बनाई सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां|शहर मेंअतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर से निर्देश मिलने के बाद गुरुवार को जिला अस्पताल के सामने काबिज हुए अतिक्रमियों को चिह्नित किया गया। इनके खिलाफ नगर परिषद की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में सरकारी जमीन पर काबिज अतिक्रमियों को बेदखल करने के लिए नगर परिषद ने एक दिसंबर से अभियान शुरू किया था। इसके तहत जिला अस्पताल के सामने काबिज अतिक्रमियों को बेदखल किया था। इसके बाद अतिक्रमी मिनी सचिवालय पहुंच गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इस पर नगर परिषद के कुछ पार्षदों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर अतिक्रमियों को फिर से निर्धारित स्थान पर शर्तों के साथ कारोबार शुरू करने पर सहमति दी थी। 6 दिसंबर से वापस जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमी काबिज हो गए। इस मामले में बुधवार को कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने अस्पताल के सामने काबिज अतिक्रमियों के खिलाफ नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार सुबह नगर परिषद की टीम जिला अस्पताल के सामने पहुंची। यहां अतिक्रमियों की ओर से कब्जा की गई जगह का नाप किया गया। साथ ही अतिक्रमियों के नाम भी सूचीबद्ध किए गए हैं। नगर परिषद आयुक्त बीएस शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के सामने फिर से जमे अतिक्रमियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को जगह का नाप करवाई गई। वहीं अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ नगर परिषद की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बारां. अस्पताल के सामने नाप करते हुए नगर परिषद कर्मचारी।